Top News

लखनऊ में 30 लाख की चोरी का खुलासा, 22 मिनट में वारदात करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार



राज जायसवाल संपदक

लखनऊ में 30 लाख की चोरी का खुलासा, 22 मिनट में वारदात करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पूर्वी ज़ोन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गुडंबा पुलिस, क्राइम ब्रांच और डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई में 30 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

🔎 22 मिनट में अंजाम दी थी बड़ी चोरी

पुलिस के मुताबिक, आधार खेड़ा क्षेत्र में हुई यह चोरी बेहद शातिर तरीके से महज 22 मिनट के अंदर अंजाम दी गई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी थी।

👮‍♀️ डीसीपी ने किया बड़ा खुलासा

डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

💰 लगभग पूरा माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का लगभग शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। इसमें—

  • सोने-चांदी के कीमती आभूषण
  • नगदी
  • मोबाइल फोन शामिल हैं

बरामद माल की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

👤 ये हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान—

  • अदीबुररहमान उर्फ अदीब
  • जीशान गाजी उर्फ छोटू
  • राम जी राजा राम

पुलिस के अनुसार, इन तीनों के खिलाफ लखनऊ और बाराबंकी में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

👏 टीमवर्क से मिली सफलता

इस ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा, डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम प्रभारी अमरनाथ चौरसिया और गुडंबा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही। गढ़ी चौकी प्रभारी संदीप सिंह गौर का भी इस कार्रवाई में विशेष योगदान बताया गया है।

⚖️ आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post