विजय कुमार संवाददाता
लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में जैन मंदिर में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। कड़ी मशक्कत के बाद बाजारखाला पुलिस ने शातिर चोर संजय शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत का चोरी का माल बरामद किया गया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
इस बड़ी सफलता में डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के निर्देशन में एडिशनल एसएचओ सुधीर कुमार अवस्थी और बाजारखाला पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क और चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
लखनऊ से बड़ी खबर—जैन मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर सलाखों के पीछे, 15 लाख का चोरी का माल बरामद!
Post a Comment