पानी गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम
लखनऊ। राजधानी के थाना इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित पानी गांव में सोमवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सतीश पुत्र हरि लाल, निवासी पानी गांव के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, पत्नी से हुए विवाद के बाद सतीश ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही अरविंदो चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
विजय, संवाददाता
Post a Comment