पत्रकार बृजेंद्र कुमार
राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट के थाना इटौंजा क्षेत्र में इटौंजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना इटौंजा पुलिस टीम ने मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह अभियुक्त लंबे समय से मोबाइल टावरों से केबल चोरी की घटनाओं में संलिप्त बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनीत के रूप में हुई है, जो इटौंजा क्षेत्र का ही निवासी है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई केबल भी बरामद कर ली है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे अन्य घटनाओं और संभावित गिरोह से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना इटौंजा पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Post a Comment