लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पॉलिटेक्निक पुल से उतरते समय सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में बाइक चला रहे युवक की कमर में चोट आई है, जबकि दूसरे युवक को गंभीर चोटें लगने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
दीपावली पर वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील
दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए वाहन चालकों से अपील है कि सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।
याद रखें, आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है।
नेशनल वॉइस 24 न्यूज़ चैनल विजय अवस्थी संवाददाता
Post a Comment