Top News

दीपावली से पहले चिनहट में पुलिस का सुरक्षा पहरा, डीसीपी पूर्वी ने खुद संभाली कमान

नेशनल वॉइस 24 | लखनऊ
रिपोर्ट: राज जायसवाल

लखनऊ। दीपावली एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ चिनहट क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीसीपी पूर्वी ने कस्बा चिनहट, विधायक चौराहा और एल्डिको तिराहे सहित प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरती जाए।

डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाए।

त्योहारों को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post