Top News

विवेकानंद कॉलोनी में टप्पेबाजी की घटना से दहशत, CCTV में संदिग्ध महिला कैद; पुलिस से पहचान कराने की अपील


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तकरोही चौकी के विवेकानंद कॉलोनी में टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला दिखाई दे रही है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता है अथवा इसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित लोगों को दें।

वहीं, क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि अनजान व्यक्तियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और घरों के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस से पहचान और आवश्यक कार्रवाई की अपील

विवेकानंद कॉलोनी के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान कराने और मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपील की है।

स्थान: विवेकानंद कॉलोनी, तकरोही, इंदिरानगर, लखनऊ।

अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी अपुष्ट जानकारी को फैलाने से बचें।

Post a Comment

Previous Post Next Post