पटना में नई सरकार गठन से पहले सियासी हलचल तेज है। नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की प्रबल संभावना है, जो जदयू की नई रणनीति का संकेत है।
राज्य ब्यूरो, पटना। पटना में नई सरकार गठन से पहले सियासी हलचल चरम पर है। Nitish Kumar के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच जोड़-तोड़ जारी है। एनडीए के भीतर पद और संतुलन को लेकर फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है।
मंत्रिमंडल को लेकर अंदरखाने बैठकों का दौर चल रहा है। हर दल अपने कोटे से ज्यादा मजबूत दावेदारी चाहता है। इसी बीच JDU की लिस्ट ने सियासी पारा और बढ़ा दिया है।
निशांत की एंट्री से बदला पूरा समीकरण
सूत्रों के मुताबिक निशांत कुमार का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
यह फैसला JDU की नई रणनीति का संकेत माना जा रहा है। युवा चेहरा लाकर पार्टी भविष्य का संदेश देना चाहती है।
निशांत की बढ़ती सक्रियता ने अटकलों को और मजबूत किया है। अब सबकी नजर अंतिम फैसले पर टिकी है।
सम्राट चौधरी सीएम? NDA में फाइनल फॉर्मूला तैयार
Samrat Choudhary को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा तेज है। एनडीए के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सहमति बनती दिख रही है।
जातीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश हो रही है। JDU और BJP के बीच तालमेल को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस बार नई टीम के साथ नया संदेश देने की तैयारी है। हालांकि आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।
JDU कोटे से इन नामों की चर्चा तेज
जेडीयू से कई वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आए हैं। विजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार चर्चा में हैं।
अशोक चौधरी, लेसी सिंह और मदन सहनी भी रेस में बताए जा रहे हैं।

إرسال تعليق