Top News

मुंशी पुलिया चौराहे पर देर रात तक खुली दुकानें, मनमानी कीमतों से लोग परेशान

रिपोर्ट राजेश राजपूत



लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मुंशी पुलिया चौराहे पर देर रात तक दुकानों के खुले रहने और मनमाने दामों पर सामान बेचने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात करीब 1:00 बजे तक कई दुकानें संचालित होती रहती हैं, जहां खाने-पीने की वस्तुएं निर्धारित कीमत से कई गुना अधिक दरों पर बेची जा रही हैं।

क्षेत्र में देर रात बड़ी गाड़ियों का लगातार आवागमन बना रहता है, जिससे सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि पहले भी यहां कई छोटे-बड़े दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

रात के समय दुकानों के आसपास भारी भीड़ और महफिल का माहौल देखने को मिलता है, जिससे आसपास के निवासियों को असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि प्रशासन इस पर सख्त कदम उठाए, दुकानों के समय को नियंत्रित करे, ओवररेटिंग पर कार्रवाई करे और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि व्यवस्था को सुधारा जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم