Top News

मुझे कुत्ते की तरह दिया जाता था खाना... नशे में होने के कारण कर दी पत्नी की हत्या,' गिरफ्तारी के बाद बोला आरोपित

 Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के सिम्भालकी गांव में पत्नी की हत्या के आरोपी पति पूरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पौधे लगाने वाली ड्रिल मशीन से पत्नी की हत्या की थी।



संवाद सूत्र, छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव सिम्भालकी में मामूली कहासुनी के चलते पत्नी की पौधे लगाने वाली ड्रिल मशीन (बर्मा) से हत्या करने के फरार आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी व बच्चे उसके साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करते थे, पत्नी उसके साथ बातचीत भी नहीं करती थी। खाना भी उसे कुत्ते की तरह दिया जाता था। शराब के नशे में होने के कारण उससे गलती हो गई, जिसका उसे जीवन भर पछतावा रहेगा।

थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि क्षेत्र के गांव सिम्भालकी निवासी पूरण सिंह पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह ने शनिवार देर रात में शराब के नशे में धुत होकर मामूली कहासुनी के चलते पौधे लगाने वाली ड्रिल मशीन (बर्मा) से हमला करके अपनी 45 वर्षीय पत्नी सविता की हत्या कर दी थी और वहां से फरार हो गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post